गुरुवार, 4 अगस्त 2016

Story

एक लड़का था जिसका नाम था जॉन बचपन से घर वाले उसे बहुत प्यार करते । जॉन बहुत शरारती था घर वालों के लाड़-प्यार से उसकी शरारतें बढ़ने लगी जब वह बड़ा हुआ तो लड़कियों को छेड़ने लग गया, लड़कियों पर गंदे-गंदे कमेंट करने लगा । उसकी इस आदत से घर वाले बहुत परेशान थे पर क्या करते लड़का हाथ से निकल गया था । सभी बुराइयों के साथ-साथ उसमें एक अच्छाई भी थी वह अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार करता था और उसका बहुत खयाल रखता था । 
एक दिन जॉन के पापा ने जॉन को दूसरे शहर से कुछ सामान लाने को कहा वह जाने लगा तो उसकी छोटी बहन भी साथ आने की ज़िद करने लगी।  वह उसे मना नहीं कर सकता था क्योंकि वह उसे बहुत प्यार करता था 
वह उसे अपने साथ ले गया सामान लेने के बाद वह वापस आने के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे जॉन को बहुत गुस्सा आया उसने रोकने की कोशिश भी की पर वह लड़के तो उसे पीटने लग गये इतने में वहाँ कुछ लोग आ गये और वो लड़के वहां से भाग गये । 
फिर जॉन भी अपनी बहन को लेके घर आ गया लेकिन जॉन को पूरी रात नींद नहीं आई वह अपनी बहन के साथ हुई बतमिजी के बारे में सोचता रहा तभी उसे महसूस हुआ की में भी तो हमेंशा ऐसा ही करता हूँ ओर वो भी तो किसी ना किसी की बहने थी । दुसरे दिन से जॉन पूरी तरह बदल गया ॥ 

इसलिए दोस्तों किसी ओर की बहन के साथ छेड़खानी करने से पहले सोचो अगर आपकी बहन के साथ ऐसा होता तो आपको कैसा लगता ।
औरतों और लड़कियों की इज्जत करना सीखो *

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें