मंगलवार, 26 जुलाई 2016

मेरा हिन्दुस्थान (POEM)

* मेरा हिन्दुस्थान *







पैदा हुआ आर्यवृत बनकर , सुख और खुशहाली लाया था 
अपनों और परायों को इसने , सम्मान से रहना सिखाया था
विश्व में ज्ञान-ज्योति का दीप जलाया,तब ही यह विश्व गुरू कहलाया था ॥ 


जवान हुआ हिन्दुस्थान बनकर,अपने बाहुबल से दुनिया को जीना सिखाया था  
अपनी मेहनत और लग्न से खूब कमाया,अपने आविष्कारों से दुनिया को परिचित करवाया था 
इसने कठोर परिश्रम से अपार धन कमाया , तभी तो यह सोने कि चिड़िया कहलाया था ॥ 


अधेड़ हुआ भारत बनकर , बनते हि भारत ने सम्मान और सम्पति को खोया था 
नजर लगी नजाने किसकी , सब कुछ इसने गंवाया था 
मुगलों और अंग्रेजो का हुआ था जब ये गुलाम,डाली परतंत्रता ने इसके पैरो में जंजीरे 
अपनी सारी शक्ति , यश को खोकर ये बहुत रोया था ॥ 


बुढा हुआ इंडिया बनकर बेबस लाचार बनकर दुनिया के सामने आया 
इसकी जड़ो को अपनों ने हि काटा 
ज्ञान देनें वाला गुरू , आज स्वयं ज्ञान के लिए चिल्लाया 
कौन सहायता करने वाला  इसकी , अपनों ने हि जब इसको मार गिराया ॥ 


* जय हिंद *                                                                                * जय भारत *


(कवि - सांवर मल जाट )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें